मंगलवार, 16 जुलाई 2013

अभी भी आशा है,



वेंकटनगर में  हमारे बहुत करीबी पारिवारिक मित्र और पड़ोसी,
दायें से - श्री रामकृष्ण गुप्ता,उनकी बहन और जीजाजी, केदार नाथ  त्रासदी में लापता,  
अभी भी आशा है,

 हिम्मत  न   हारो  तुम ,अभी  भी  आशा  है  
आँख में  आँसू न  लाओ,अभी  भी  आशा  है,

कोई  आ  सकता  अभी, कोई  दस्तक  देगा 
द्वार पर  कान  लगाओ,अभी  भी आशा  है,


आख़री  क्षण  में ,परिणाम  बदल  सकता है 
आख़री   जोर   लगाओ  अभी  भी  आशा  है,

  अब भी संभव  है कि ,शायद कोई लौट आये   
  हारकर  लौट  न  जाओ ,अभी  भी आशा  है,  


 जूझना  छोड़कर, टूटो  न  अभी  ओ  जीवन  
 अभी न  मौत  को बुलाओ, अभी भी आशा है, 

ईश्वर  अभी है, शायद कोई  करिश्मा कर दे  
 हृदय  को  धीर  बँधाओ , अभी  भी  आशा है,  

dheerendra dheer 


       

55 टिप्‍पणियां:

  1. आशा ही तो जीने का मकसद बनती हैं.....
    बहुत सार्थक भाव..

    सादर
    अनु

    जवाब देंहटाएं
  2. जूझना छोड़कर, टूटो न अभी ओ जीवन
    अभी न मौत को बुलाओ, अभी भी आशा है,

    जान है तो जहान है...सुंदर आशा भरा गीत..

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत सुन्दर आशा कभी नहीं छोडनी चाहिए।

    जवाब देंहटाएं
  4. अब भी संभव है कि ,शायद कोई लौट आये
    हारकर लौट न जाओ ,अभी भी आशा है,
    ...........बहुत सुन्दर.............

    जवाब देंहटाएं
  5. काश , यह आशा पूर्ण हो !
    मार्मिक परिस्थितयां हैं।

    जवाब देंहटाएं
  6. अब तो परिजन आशा के भरोसे ही जिंदा है, ईश्वर यह आशा पूर्ण करें.

    रामराम.

    जवाब देंहटाएं
  7. आशा के लौं को जलाएं रखना यही तो जिंदगी है... बहुत सार्थक पोस्ट .

    जवाब देंहटाएं
  8. बस यही आशा तो जीने का संबल है .....भावुक करती रचना

    जवाब देंहटाएं
  9. सकारात्‍मक दृष्‍टि‍कोण रखने वाली बात . अच्‍छी लगी .

    जवाब देंहटाएं
  10. आशा ही तो है जो जीवन को आगे बढाती है ,बहुत सुन्दर प्रस्तुति !

    latest post सुख -दुःख

    जवाब देंहटाएं
  11. अब भी संभव है कि ,शायद कोई लौट आये
    हारकर लौट न जाओ ,अभी भी आशा है,

    आशा का संचार करती सार्थक सकारात्‍मक दृष्‍टि‍कोण

    जवाब देंहटाएं
  12. bahut dukhad hua yah sab... hame to bas apne andar ummid ko jagaye rakhna hai.. aur ham kar bhi kya sakte hai.. saadar

    जवाब देंहटाएं
  13. मार्मिक अभिव्यक्ति,...आशा पर दुनिया टिकी है...

    जवाब देंहटाएं
  14. आशा है ....पर बहुत-बहुत धूमिल सी ...

    जवाब देंहटाएं
  15. कहते हैं,आशा से आकाश थमा है...शुभ शुभ हो...........

    जवाब देंहटाएं
  16. दिल को छूती भावप्रद रचना, सच है जब तक साँस है तब तक आस है ।

    जवाब देंहटाएं
  17. यह आशा पूर्ण हो यही कामना है ... सुंदर प्रस्तुति ।

    जवाब देंहटाएं
  18. सब कर्मों की प्रेत छाया है फल है .ईश्वर कोई करिश्मा करने वाला मदारी नहीं है .चमत्कार की बातें भक्ति में होती हैं ज्ञान मार्ग में नहीं .अलबत्ता आदमी आस का पल्लू कभी नहीं छोड़ता .आस ही आदमी को छोड़ जाती है ड्रामा (प्रालब्ध ,कर्म फल )में जो है वही होता है .ॐ शान्ति .

    जवाब देंहटाएं
  19. शुभप्रभात
    दुआ है
    आपकी आशा जल्द पूरी हो
    सादर

    जवाब देंहटाएं
  20. उम्मीद पर दुनिया कायम-
    आभार आदरणीय-

    जवाब देंहटाएं
  21. इस त्रासदी में जिनके बिछड़ गए वे यही आश लगाए बैठे है !

    जवाब देंहटाएं
  22. आस विश्वास बना रहे...
    बिछड़े लोग सकुशल लौट आयें, ये आशा ही संबल है!

    जवाब देंहटाएं
  23. बस अब तो सिर्फ उम्मीद ही है..

    जवाब देंहटाएं
  24. ये आशा और विश्वास ही रखना पड़ता है ... इन्सान और कर भी क्या सकता है ...

    जवाब देंहटाएं
  25. ईश्वर अभी है, शायद कोई करिश्मा कर दे
    हृदय को धीर बँधाओ , अभी भी आशा है,

    सभी सुरक्षित लौट आएं...ईश्वर से यही प्रार्थना है......

    जवाब देंहटाएं
  26. आशा बनी रहे भाई ...शुभकामनायें !!

    जवाब देंहटाएं
  27. आशायें बनी रहें, जीवन बढ़ता रहे।

    जवाब देंहटाएं
  28. आशा का दामन ही हमें आगे चलने की प्रेरणा देता है...बहुत सुंदर..

    जवाब देंहटाएं
  29. उम्मीद पर दुनिया कायम है | उम्मीद का दामन न छोडें आशाएं जागृत रखें | भगवान् सबकी सुनते हैं उनके घर देर हैं अंधेर नहीं | हौसला रखें प्रभु सब भली करेंगे |

    जवाब देंहटाएं
  30. भावपूर्ण प्रस्तुति...बहुत बहुत बधाई...

    जवाब देंहटाएं
  31. आस निराश का द्वैत ही इस युग का प्रारब्ध है कोई करे भी क्या ?

    जवाब देंहटाएं
  32. धीरेन्द्र जी, उम्मीद पर दुनिया कायम है.....
    उम्दा, बेहतरीन अभिव्यक्ति...बहुत बहुत बधाई...

    जवाब देंहटाएं
  33. आशा तो रखनी ही चाहिए पर परिणाम देखकर उम्मीद हारती ही है. आपके मित्र वापस आ जाएँ इसी कामना के साथ...

    जवाब देंहटाएं
  34. ईश्वर अभी है, शायद कोई करिश्मा कर दे
    हृदय को धीर बँधाओ , अभी भी आशा है,
    उम्मीद पर ही तो दुनिया कायम है !
    बहुत सुन्दर …

    जवाब देंहटाएं
  35. उम्मीद पर दुनिया है...
    mera naya blog

    rahulkmukul.blogspot.com

    जवाब देंहटाएं
  36. उम्मीद पर दुनिया कायम है---
    आप निराश ना हों आपके मित्र अवश्य वापस आयेंगे
    मंगल कामनाएं हैं

    जवाब देंहटाएं
  37. ईश्वर अभी है, शायद कोई करिश्मा कर दे
    हृदय को धीर बँधाओ , अभी भी आशा है,
    यह आशा पूर्ण हो यही कामना है ... सुंदर प्रस्तुति ।

    जवाब देंहटाएं
  38. आशा के भरोसे ही दुनियां चल रही है इसलिए आशावान रहना भी जरुरी है !!

    जवाब देंहटाएं
  39. ईश्वर अभी है, शायद कोई करिश्मा कर दे

    जवाब देंहटाएं
  40. आपके हर गीत लाज़वाब होते हैं

    जवाब देंहटाएं
  41. आशा के भरोसे ही दुनियां चल रही है ,,,

    जवाब देंहटाएं
  42. बहुत ही दुखद घटना,,,
    ईश्वर उनकी आत्मा को शांती प्रदान करे,,,

    जवाब देंहटाएं

आपकी टिप्पणियाँ मेरे लिए अनमोल है...अगर आप टिप्पणी देगे,तो निश्चित रूप से आपके पोस्ट पर आकर जबाब दूगाँ,,,,आभार,